Missing: दुकान जाने की बात कहकर निकला युवक लापता

पिता ने बेटे की तलाश के लिए पुलिस से लगाई गुहार

Published On

हनुमानगढ़। रावतसर थाना क्षेत्र के भैरूसरी गांव से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के पिता की रिपोर्ट पर रावतसर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप संबंधी धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कालूराम (40) पुत्र रामेश्वर लाल नायक निवासी भैरूसरी, 5 एसपीडी बी, तहसील रावतसर ने रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र भगवानाराम 19 जून की रात करीब 8.30 बजे घर से मोटर साइकिल लेकर दुकान जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। Hanumangarh News

परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और रिश्तेदारों व परिचितों से भी पूछताछ की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि भगवानाराम ने नीले रंग की पैंट और टी-शर्ट पहन रखी थी तथा पैरों में चप्पल थी। उसका रंग गेहूंआ, कद लगभग 5.5 फुट बताया गया है। उसके पास मोबाइल फोन भी था, जो वर्तमान में बंद आ रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक रविन्द्र मीणा को सौंपी गई है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts