Rajasthan Road Accident: राशन लेकर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

गोलूवाला थाना क्षेत्र का हादसा

Published On

हनुमानगढ़। गोलूवाला थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर गोलूवाला थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के दुरजनपुर मुढई निवासी राकेश कुमार (53) पुत्र भजनलाल कोरी, जो वर्तमान में चक 36 एमओडी स्थित शिवभगत ईंट उद्योग में रह रहे हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 जून की शाम उनका पुत्र महेन्द्र (21) ईंट भट्ठे से कैंचियां राशन लेने गया था। Hanumangarh News

रात करीब 8 बजे उन्हें मोबाइल फोन पर सूचना मिली कि कैंचियां से सूरतगढ़ मार्ग पर आशापुरा होटल के पास किसी अज्ञात वाहन ने महेन्द्र को टक्कर मार दी है। घायल को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोलूवाला ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि हादसा अज्ञात वाहन चालक की ओर से तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। उन्होंने इस मामले में किसी अन्य प्रकार का संदेह नहीं जताया और अज्ञात चालक का पता लगाकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच सहायक उपनिरीक्षक श्रीभगवान को सौंपी गई है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts