एक्सप्रेसवे पर हादसा, ट्रॉला से टकराई डबल डेकर बस, चालक सहित 2 की मौत 

दो दर्जन यात्री हुए घायल, पांच यात्री सैफई भेजे 

Published On

फिरोजाबाद । आगरा - लखनऊ एक्सप्रेस पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई । इस हादसे से बस में सवार करीब दो दर्जन यात्री घायल हुए हैं, जिनमें दो की मौत हो गई है। अन्य घायलों का इलाज शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय तथा सैफई मिनी पीजीआई अस्पताल में हो रहा है। जानकारी के अनुसार थाना नंगला खंगर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डबल डेकर प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रॉला से टकरा गई। इस टक्कर में बस में सवार 50 यात्रियों में से लगभग 25 यात्री घायल हो गए। जिनमें चालक तथा एक यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से मिनी पीजीआई सैफई व जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद भिजवा दिया गया है।

About The Author

Related Posts