यूपी सरकार की वकीलों पर बड़ी कार्रवाई, 6 वकीलों की सेवा समाप्त

आजम खान मामलों की पैरवी करने वाले वकील भी हटाए गए

Published On

रामपुर। यूपी सरकार ने रामपुर के छह सरकारी वकीलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने छह सरकारी वकीलों की सेवा समाप्त कर दी है। इसमें वे वकील भी शामिल हैं, जो समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के खिलाफ चल रहे मुकदमों में सरकार की ओर से पैरवी कर रहे थे।  रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने इन वकीलों को कार्यमुक्त करने का आदेश भी जारी किया है। इनमें अधिवक्ता अमित कुमार सक्सेना, संदीप सक्सेना, प्रमोद सागर, ओमप्रकाश लोधी, प्रताप सिंह मौर्य और अमित कुमार शामिल हैं। इनमें वकील संदीप सक्सेना भाजपा विधायक आकाश सक्सेना के बेहद करीबी माने जाते हैं। Rampur News

बताया जा रहा है कि वकीलों को पदमुक्त करने के लिए राज्य सरकार के विशेष सचिव की ओर से पत्र जारी किए गए थे। उत्तर प्रदेश सरकार के न्याय विभाग के आदेश के बाद रामपुर के डीएम अजय द्विवेदी ने छह सरकारी वकीलों को सरकारी कार्यो से कार्यमुक्त कर दिया है। राजनीतिक गलियारे में इस कार्रवाई के पीछे कई तरह के मतलब निकाले जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2027 नजदीक है। रामपुर में सपा नेता आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला और उनके परिवार पर मुकदमे चल रहे हैं।

अचानक सरकारी वकीलों को कार्यमुक्त करने की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। चर्चा है कि हाल के दिनों में अब्दुल्ला आजम को मिली राहत इसके पीछे की वजह हो सकती है। बता दें कि आजम खान और उनके परिवार के खिलाफ मामलों की लंबी फेहरिस्त है। अगर अलग-अलग केस जोड़े जाएं, तो केसों की संख्या 150 से ज्यादा है। आजम खान फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, शत्रु संपत्ति और हेट स्पीच, जमीन कब्जाने, डकैती और चोरी जैसे कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। Rampur News

About The Author

Latest News

Ration Card News: राशन कार्ड धारक ध्यान दें, सरकार ने बदल दी है राशन लेने की व्यवस्था!, अब...
आप' ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ फर्जी वीडियो अभियान के पीछे मौजूद लोगों की जांच करने की अपील*
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बढ़ते केंद्रीकरण और शैक्षिक असमानता की चिंताओं को लेकर केंद्र से उच्च शिक्षा विधेयक पर पुनर्विचार करने की अपील की
रिकवरी से रोज़गार तक: भगवंत मान सरकार का ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान नशा पीड़ितों को रोज़गार के ज़रिए नया जीवन दे रहा है*
Bikaner Road Accident: बीकानेर रोड हादसे में दो लोगों की मौत, चार घायल

Related Posts