कार रेंटल की दुकान पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना

लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Crime News: कार रेंटल की दुकान में घुसकर दो युवकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत 15 जून को शरीफ निवासी मोहल्ला छड़ियान कस्बा कैराना की नई बस्ती स्थित कार रेंटल दुकान पर बैठे उसके पुत्र शुऐब व दोस्त शाहरुख निवासी ग्राम तितरवाड़ा पर कुछ लोगो ने गाली-गलौच व मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। घटना के सम्बन्ध में पीड़ित की ओर से नामजद व अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

एसपी शामली ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले में सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था। इसी क्रम में मंगलवार रात्रि एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने घटना में नामजद आरोपी बबलू निवासी मोहल्ला कायस्थवाड़ा कस्बा कैराना व आवेश उर्फ बिल्ली निवासी ग्राम तीतरवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हुआ है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने चालान करके जेल भेज दिया है। वहीं, मामले के विवेचक व कस्बे की इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी ने बताया कि घटना में शामिल शेष आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Kairana Crime News

About The Author

Related Posts