द्वितीय ज्येष्ठ की अमावस्या पर यमुना स्नान को पहुंचे श्रद्धालु
द्वितीय ज्येष्ठ की अमावस्या पर यमुना स्नान को पहुंचे श्रद्धालु
कैराना। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के अवसर पर यमुना नदी में यूपी-हरियाणा से आए श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख-समृद्धि की भी कामना की गई।
सोमवार को द्वितीय ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर स्नान के चलते श्रद्धालु सुबह से ही यमुना नदी पर पहुंचने शुरू हो गए थे। यूपी-हरियाणा से पहुंचे श्रद्धालुओं ने यमुना घाट पर विशेष पूजा-अर्चना की तथा परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान करते हुए आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने यमुना किनारे स्थित प्राचीन मंदिरों के भी दर्शन किए। किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन के द्वारा प्राइवेट गोताखोर भी तैनात किए गए थे। वहीं, सुरक्षा-व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर मुस्तैद नजर आए।