Sach Kahoon 24th Anniversary: सिरसागंज में बड़ी धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय दैनिक सच कहूँ  का 24 वां स्थापना दिवस 

दैनिक सच कहूँ परिवार ने मानवता भलाई के कार्यों में पक्षियों को रखा दाना पानी

Published On

सिरसागंज (सच कहूँ/अशोक कुमार)। Sach Kahoon 24th Anniversary: दैनिक सच कहूँ के 24 वे स्थापना दिवस के अवसर पर ब्लॉक सिरसागंज फिरोजाबाद के सेवादारों ने दैनिक सच कहूँ का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया।  मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रंजना सिंह, विशिष्ट अतिथि  एमडी जैन इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अश्विनी जैन, डॉक्टर अनिल कुमार  ए के राजपूत हॉस्पिटल, डा0 अनिल कुमार सिंह, बाल कल्याण इंटर कॉलेज के प्रबंधक रवि यादव, संतोष पाल गिरधारी इंटर कॉलेज सिरसागंज, ने सच कहूं के 24 में स्थापना दिवस पर  सच कहूं समाचार पत्र के अनुभवों को साझा किया।

मुख्य अतिथि रंजना सिंह ने कहा कि मेरी कैरियर तथा राजनीति  में सचकहूं समाचार पत्र की अहम भूमिका है। समाज सेवा, सामाजिक कार्यों तथा पब्लिक की खबरों को निडर निर्भीक और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित कर जन जन तक पहुंचाने का कार्य सचमुच समाचार पत्र करता है। 

डॉ. ए के राजपूत ने कहा कि सचकहूं समाचार पत्र एक ऐसा समाचार पत्र है कि जिसको हम फैमिली के साथ बैठकर पढ़ सकते हैं। दैनिक सच कहूं समाचार पत्र में  आध्यात्मिक जो वचन आते हैं वह बहुत ही सुंदर और आध्यात्मिक है। मैं रोज उन  वचनों को पढ़ता हूं। साथ ही डॉ अनिल कुमार ,रवि यादव, संतोष पाल, एवं अश्विनी जैन ने सच कहूं समाचार पत्र की सराहना करते हुए कहा कि सच कहूं अखबार का मैं पाठक हूं।

सच कहूं समाचार पत्र में सही और ताजा खबरें पढ़ने को मिलती हैं सच कहूं समाचार पत्र के माध्यम से मैंने अपने विद्यालय के कई बच्चों को जोड़ा है जो डेली अखबार पढ़ते हैं। जिसमें आध्यात्मिकता, क्राइम की खबरें, जनता की खबरें, खेल जगत की खबरों के साथ देश विदेश की खबरें भी पढ़ने को मिलती है। मैं सच कहूं परिवार को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं।

उपस्थित सभी अतिथियों ने भीषण गर्मी में सच कहूं के 24 वें स्थापना दिवस पर गिरधारी इंटर कॉलेज सिरसागंज में मिट्टी के सकोरों में पक्षियों के लिए दाना पानी रखा और दैनिक सच कहूं परिवार द्वारा पक्षियों के लिए दाना पानी रखवाने  के कार्य की सराहना की।

 सेवादारों में  सचकहूं  संवाददाता सिरसागंज अशोक कुमार, सुशीला देवी,सीता देवी , सीमा देवी, कुमारी वंदना,  कुमारी  काजल, विशाल कुमार आर्यन, राजन लाल, प्रेमी संतोष कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Sirsaganj News

About The Author

Related Posts