कैप्टन योगेश बैरागी का शामली में भव्य अभिनंदन

विगत दिनों हरियाणा सरकार की ओर से राज्य समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बनाए गए है योगेश

Published On

कैराना (सच कहूँ/संदीप इन्सां)। Kairana News: विगत दिनों हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नियुक्त किये गए कैप्टन योगेश बैरागी का समाज के लोगो के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुष्प-मालाएं पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करके भव्य स्वागत किया गया। अभिनंदन से गदगद योगेश बैरागी ने कहा कि वह समाज के लोगो के द्वारा दिये गए स्नेह एवं सम्मान के लिए सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने उपस्थित जन समूह से भविष्य में भी भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े रहने का आह्वान किया है।

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने प्रदेश की हॉट सीट जुलाना से भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे कैप्टन योगेश बैरागी को पिछले दिनों राज्य के समाज कल्याण बोर्ड का चेयरमैन मनोनीत किया है। शुक्रवार को शामली के कैराना मार्ग पर स्थित जेजे फार्म में कैप्टन योगेश बैरागी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, पूर्व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल तथा नगरपालिका परिषद शामली के चेयरमैन अरविंद संगल समेत अनेकों गणमान्य लोग एवं बैरागी समाज के विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्यातिथि योगेश बैरागी का पगड़ी बांधकर, पुष्प-मालाएं पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया।

योगेश बैरागी ने अपने संबोधन में कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के एक छोटे-से कार्यकर्ता है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड का चेयरमैन बनाकर बड़ा विश्वास जताया है। वह अपने उत्तरदायित्व का ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ में निर्वहन करेंगे, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच सके। भाजपा नेता ने अपने स्वागत के लिए समाज के लोगो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान व स्नेह उन्हें जीवनपर्यंत स्मरण रहेगा। समाज के लोगो ने जो प्यार उन्हें दिया है इसके लिए वह सदैव उनके ऋणी रहेंगे। बैरागी ने कार्यक्रम के दौरान केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किये जा रहे विकास कार्यों एवं उपलब्धियों का भी विस्तार से बखान किया।

उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से उत्तर-प्रदेश में लगातार तीसरी बार कमल खिलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश बैरागी तीतरवाड़ा व कुशल संचालन सुदेश आर्य जगनपुर ने किया। इस अवसर पर अजय स्वामी, संदीप प्रधान, बृजपाल स्वामी, विनोद स्वामी, सुभाष बड़ौत, किरण प्रधान, राधेश्याम जोनमाना, आजाद बैरागी, महीपाल तीतरवाड़ा, प्रमोद एडीओ, योगाचार्य गोविंद स्वामी, रवि आर्य, पुष्पेन्द्र उर्फ पप्पन स्वामी, मनोज बैरागी, शेखर स्वामी, देवीसिंह जगनपुर, संजय कश्यप, अनिल शर्मा आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Kairana News

About The Author

Related Posts