70 लाख रुपये की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

शामली में 70 लाख की स्मैक बरामद

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 314 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 70 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान 'ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर' संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को भूरा हलका प्रभारी एसआई सतीश कुमार ने गश्त के दौरान कैराना-भूरा राजबाहे की पटरी पर स्थित आम के बाग में बने बरामदे से एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 314 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता मनव्वर निवासी ग्राम भूरा बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/21 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 70 लाख रुपये बताई गई है।

Kairana News (2)

About The Author

Related Posts