श्रेष्ठ बाल वैज्ञानिक को मिलेंगे 10 हजार रुपए, मिलेगा विदेश यात्रा का अवसर

इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना, कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी कर सकेंगे 15 सितंबर तक आवेदन

Published On

INSPIRE Award-MANAK Scheme: श्रीगंगानगर (लखजीत सिंह)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी),नई दिल्ली ने इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना के तहत ऑनलाइन नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी 15 सितंबर  तक अपने नवाचार (इनोवेटिव आइडिया) ऑनलाइन नामांकित करा सकेंगे।  योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय को अधिकतम पांच नवाचार आधारित आइडिया ई-एमआईएएस (E-MIAS) पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। Sri Ganganagar News

योजना में चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को अपने आइडिया का मॉडल विकसित करने के लिए 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके बाद विद्यार्थी अपने मॉडल का प्रदर्शन जिला स्तरीय प्रदर्शनी में करेंगे। जिला स्तर से 10 प्रतिशत मॉडल राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चुने जाएंगे और राज्य स्तर से फिर 10 प्रतिशत मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवा वैज्ञानिकों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रदर्शनी में अपने मॉडल प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। 

प्रत्येक विद्यालय से विद्यार्थियों के श्रेष्ठ मौलिक सृजनात्मक विचारों जो कि सामाजिक आवश्यकताओं एवं उपयोगिता की कसौटी पर खरे उतरते हैं में से 5 श्रेष्ठ नवाचारी विचारो का नॉमिनेशन अनिवार्यतः करवाना है ।इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना वर्ष 2010 से संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता को बढ़ावा देना है। Sri Ganganagar News

सकुरा साइंस प्रोग्राम करवाएगा विदेश यात्रा

योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चुनिंदा विद्यार्थियों को भारत सरकार के सहयोग से 'सकुरा साइंस प्रोग्राम' के तहत जापान सहित अन्य देशों की वैज्ञानिक अध्ययन यात्राओं में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। यहां विद्यार्थी विश्वस्तरीय वैज्ञानिक तकनीकों और अनुसंधान प्रणाली को करीब से समझाने का अनुभव प्राप्त करते हैं। 

5720 बाल वैज्ञानिकों के आइडिया हुए चयनित

शिक्षा सत्र 2025-26 में राजस्थान से करीब 1.50 लाख विद्यार्थियों ने इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना के तहत अपने इनोवेटिव आइडिया ऑनलाइन भेजे थे। इनमें से 5,720 विद्यार्थियों का चयन हुआ और उन्हें अपने नवाचार विकसित करने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। जिलेवार आंकड़ों में जयपुर सबसे आगे रहा,जहां से 557 विद्यार्थियों का चयन हुआ।  Sri Ganganagar News

इनका कहना है 👇🏻

इन्स्पायर अवॉर्ड-मानक योजना में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी 15 सितंबर 2026 तक अपने नवाचार (इनोवेटिव आइडिया) ऑनलाइन नामांकित करा सकेंगे। चयनित विद्यार्थियों को 10 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।  मोहर सिंह सलावद,प्रदेशाध्यक्ष, शिक्षक संघ रेसटा,राजस्थान ।

इंस्पायर-मानक योजना विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक क्षमता को राष्ट्रीय मंच प्रदान करती है। सभी विद्यालय समय रहते पात्र विद्यार्थियों के मौलिक एवं नवाचारी विचारों का नामांकन कराएं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 10 हजार की प्रोत्साहन राशि के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों तथा जापान के 'सकुरा साइंस प्रोग्राम' जैसी अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक अध्ययन यात्राओं में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है।              -मनीष कुमार भोभरिया, जिला समन्वयक, इंस्पायर-मानक योजना, श्रीगंगानगर

About The Author

Related Posts