पिहोवा की राजनीति में भाजपा का बड़ा सियासी धमाका: कांग्रेस को झटका, ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन गुरप्रीत सिंह समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

पंडित जय भगवान शर्मा (डीडी) ने पहनाया भाजपा का पटका; बोले— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकासोन्मुख, पारदर्शी व जनहितैषी कार्यशैली से लगातार बढ़ रहा भाजपा परिवार

Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: पिहोवा विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में रविवार को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। गांव कराह साहिब में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन गुरप्रीत सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पंडित जय भगवान शर्मा (डीडी) ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस घटनाक्रम को क्षेत्र में भाजपा के बढ़ते जनाधार और संगठन की मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

इस अवसर पर पंडित जय भगवान शर्मा (डीडी) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पारदर्शी प्रशासन, तेज़ विकास, जनकल्याण और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की विकासोन्मुख और जनसेवा केंद्रित कार्यशैली से प्रभावित होकर प्रदेशभर में बड़ी संख्या में लोग भाजपा की विचारधारा से जुड़ रहे हैं और पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि गुरप्रीत सिंह का अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होना जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और संगठन में आगे बढ़ने का समान अवसर मिलता है तथा क्षेत्र के विकास और जनता के हित सर्वोच्च प्राथमिकता इस अवसर पर बाखली मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह इसहाक, ब्लॉक समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू सुरमी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश पुरोहित, तरसेम सिंह सैंदा, जस्सी शर्मा, रिंकू संधौली, कपिल बाखली, बलजीत सिंह (कराह साहिब), प्रिंस शर्मा, अशोक संधौली, रामनाथ सरपंच (दीवाना), बलविंदर सिंह सरपंच (इसहाक), विनोद डोलिया, महेश तलवार, बंता सिंह, मांगेराम, साधुराम सैनी (सरपंच), जसवीर सिंह (रामगढ़ रोड) सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Pehowa News

About The Author

Related Posts