आरती राव बनीं हरियाणा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष

नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

Published On

Haryana Para Sports Association: पंचकूला, 19 जुलाई (सच कहूँ न्यूज)। पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा (Para Sports Association of Haryana) की नई गवर्निंग बॉडी का निर्वाचन रविवार को पंचकूला स्थित एक होटल में संपन्न हुआ। चुनाव के बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को अध्यक्ष चुना गया।

नई टीम ने हरियाणा के पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। नई कार्यकारिणी में अभिजीत सिंह को उपाध्यक्ष, पवन कुमार को महासचिव, एडवोकेट सचिन मलिक को सहसचिव और भीम सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं ज्योति कुमार, सुरेंद्र कुमार, राहुल सिंह, विमल यादव और नरसी राम को कार्यकारी सदस्य बनाया गया। चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनय यादव की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई, जबकि पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के सहसचिव देवाकर ने पर्यवेक्षक के रूप में पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया। 

About The Author

Related Posts