IMD Weather Update: IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में कई स्थानों पर बरसेंगे बादल

Published On

नई दिल्ली/चंडीगढ़, (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। उत्तर भारत में सोमवार से मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी से अति-भारी वर्षा को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले छह से सात दिनों तक उत्तर-पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में मानसूनी गतिविधियां तेज बनी रहेंगी, जबकि पश्चिम-मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में वर्षा अपेक्षाकृत कम रहेगी। IMD Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई को उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 20 से 22 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी तथा कुछ स्थानों पर अति-भारी वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में भी 20 और 21 जुलाई को कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। 19 से 25 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में व्यापक वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

मैदानी राज्यों में भी बदलेगा मौसम

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 20 से 23 जुलाई के बीच अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। 24 और 25 जुलाई को भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रह सकती है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 24 और 25 जुलाई के दौरान व्यापक वर्षा की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 19 से 25 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। पूर्वी राजस्थान में 23 से 25 जुलाई के दौरान वर्षा की गतिविधियां और तेज होने का अनुमान है। IMD Weather Update

दक्षिण और पश्चिम-मध्य भारत में कम रहेगा असर

आईएमडी के अनुसार सप्ताह के दौरान पश्चिम-मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मानसूनी गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर बनी रहेंगी। इसके विपरीत उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में मानसून पूरे सप्ताह सक्रिय रहेगा, जिससे कई राज्यों में सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

तेज हवाओं और गरज-चमक की भी चेतावनी

मौसम विभाग ने 20 से 23 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में 20 से 25 जुलाई तक तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं उत्तराखंड में भी 19 से 25 जुलाई के दौरान गरज-चमक और अस्थायी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। IMD Weather Update

About The Author

Related Posts