इंडिया ओपन शूटिंग में शिखर शिक्षा सदन का शानदार प्रदर्शन, रिहान अली ने नेशनल में बनाई जगह

शूटिंग प्रतियोगिता में शिखर शिक्षा सदन का शानदार प्रदर्शन

Published On

मीरापुर (सच कहूं/कोमल कुमार)। Miranpur News: देहरादून में आयोजित प्रतिष्ठित इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के बीच खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय के छात्र रिहान अली का चयन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ, जबकि जसप्रीत कौर, रुद्रवीर बाना, वीरभद्र और शौर्य राणा ने प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ दिया।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार खिलाड़ियों ने मात्र छह माह के नियमित प्रशिक्षण, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा एवं मैनेजर शिखा शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

विद्यालय के डायरेक्टर राजेश शर्मा एवं प्रधानाचार्या शालिनी रॉय ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा कोच तपेन्द्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन को दिया।

एक खिलाड़ी का नेशनल एवं चार खिलाड़ियों का प्री-नेशनल चयन शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की शूटिंग अकादमी की उपलब्धियों में एक नई उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ है, जिससे विद्यालय और मीरापुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Miranpur News

About The Author

Related Posts