शिक्षा और रोजगार
Gurugram News: सात साल के सिद्धार्थ का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज
पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया उपलब्धि का श्रेय
गुरुग्राम (संजय मेहरा)। बालक सिद्धार्थ मेहता ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और ज्ञान का परिचय देते हुए मात्र सात साल की उम्र में रिकॉर्ड कायम किया है। सिद्धार्थ ने एक मिनट में 100 देशों की करेंसी के नाम बताकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। इस उपलब्धि पर सिद्धार्थ ने कहा कि यह सब उनके पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आशीर्वाद और प्रेरणा से संभव हुआ है। Gurugram News
गुरुग्राम में रह रहे मूलरूप से भिवानी जिला के गांव रतेरा निवासी कुलदीप मेहता के पुत्र सिद्धार्थ मेहता (पौत्र चेतन दास मेहता) इस समय करीब आठ साल के हैं। आठ सितंबर 2018 को जन्में सिद्धार्थ मेहता ज्ञान का भी भंडार हैं। मात्र एक मिनट में 100 देशों की करेंसी के नाम बताकर अपने गूढ़ ज्ञान का सिद्धार्थ ने परिचय दिया।
इसी के साथ ही उनके ज्ञान से एक नया रिकॉर्ड कायम हो गया। रिकॉर्ड के दौरान सिद्धार्थ ने लैपटॉप स्क्रीन पर देशों के नाम देखकर तुरंत उनकी करेंसी बताईं। रिकॉर्ड बनाते समय सिद्धार्थ की मात्र सात साल नौ महीने 10 दिन थी। उन्होंने अपने मेंटर विनोद फुटेला का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें इस रिकॉर्ड के लिए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया। Gurugram News
एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने की है चाहत: सिद्धार्थ
सिद्धार्थ की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। गांव रतेरा के लोगों ने भी सिद्धार्थ की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया। सिद्धार्थ का कहना है कि उनका अगला लक्ष्य एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स है। वहां भी वे अपना नाम दर्ज कराने के लिए कड़ी मेहनत करेंगें। Gurugram News