शिक्षा और रोजगार
Haryana-Punjab Rain Today: हरियाणा-पंजाब में बारिश, आईएमडी ने चेताया! फिर सक्रिय होगा मानसून
हरियाणा के 4 जिलों में बारिश से किसान खुश
Weather Update: नई दिल्ली/चंडीगढ़ (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। उत्तर से दक्षिण भारत तक मानसून ब्रेक के बावजूद हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के छिटपुट इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। हरियाणा में सोमवार दोपहर बाद सरसा, फतेहाबाद, हिसार और हांसी जिलों में कई जगह बारिश हुई। इस दौरान हिसार के आदमपुर क्षेत्र कालीरामण, कोहली, फ्रांसी, चिकनवास व सरसा के जोड़कियां, जमाल, हंजीरा, कुतियाना, नहराणा, शक्करमंदोरी गाँव में तेज बारिश हुई। Haryana-Punjab Rain Today
बारिश ने जहां आमजन को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं फसलों को पानी मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे। पिछले 24 घंटों के दौरान सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर पंजाब, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और केरल में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
अगले 24 घंटे के दौरान, पंजाब, हरियाणा, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। स्काईमेट के मुताबिक समुद्र तल पर मानसून ट्रफ इस समय श्रीगंगानगर, हिसार, मेरठ, शाहजहांपुर, गोरखपुर होते हुए दक्षिण असम तक फैली हुई है। इसी प्रकार एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में सक्रिय है। इसका प्रभाव उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों पर बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी असम और आसपास भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
भारत मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में इस वीकेंड तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इस दौरान उमसभरी गर्मी में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। पर 15 जुलाई से बनने वाले मौसमी सिस्टम के कारण फिर से बारिश वाला मौसम बन सकता है। आईएमडी के मुताबिक 20 जुलाई के बाद बारिश का दूसरा दौर शुरू होने की संभावना है। Haryana-Punjab Rain Today