डबली कलां में पानी की टंकी पर चढ़े तीन ग्रामीण, प्रशासन से वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त, मांगों पर बनी सहमति 

मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े तीन ग्रामीण

Published On

टिब्बी (सच कहूँ/अंकित वधवा)। Tibbi News: क्षेत्र के ग्राम पंचायत डबली कलां में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को आवास स्वीकृत करने, जल जीवन मिशन के तहत रुके निर्माण कार्य शुरू करवाने , स्थानीय समस्याओं के निस्तारण करने तथा पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार सुबह तीन ग्रामीण गांव की ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण टंकी के नीचे धरने पर बैठ गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और जलदाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से लगातार वार्ता का दौर शुरू हुआ।

सबसे पहले जलदाय विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद कुमार, कनिष्ठ अभियंता कुलवंत सुथार तथा तलवाड़ा झील थाना पुलिस के एएसआई अजीत सिंह मौके पर पहुंचे और जलदाय विभाग से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद अपराह्न करीब चार बजे एसडीएम सत्यनारायण सुथार, विकास अधिकारी राधाकृष्ण, तलवाड़ा झील थानाधिकारी राजपाल सिंह तथा जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र झाम्ब भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा कर उनकी मांगों पर सहमति बनाई। तीन कर्मियों को हटाने का आश्वासन दिया गया है 

वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत 12 डीबीएल और डीबीएल जल योजनाओं के बंद पड़े कार्य तुरंत शुरू करवाने, लीकेज पाइपलाइन की मरम्मत, जलाशय की सफाई तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र परिवारों को लाभ दिलाने की मांग रखी। विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया कि 12डीबीएल योजना के आरयूएफ का कार्य 10 दिन में, भंडारण टैंक की सफाई 15 दिन में तथा 13डीबीएल जल योजना के पंप हाउस का कार्य तीन दिन में पूरा कर पंपिंग मशीनरी स्थापित कर योजना चालू कर दी जाएगी। साथ ही लीकेज पाइपलाइन का सर्वे कर मरम्मत कार्य भी तत्काल शुरू कराया जाएगा। 

प्रशासन के लिखित आश्वासन और सहमति बनने के बाद टंकी पर चढ़े ग्रामीण राजू बारूपाल, नानकराम और पालाराम सुरक्षित नीचे उतर आए तथा धरना समाप्त कर दिया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार, पूर्ण राम,सोनू वर्मा ,मुंशी राम,चंदू राम सहारण, जसवंत बुरड़क, बलराम बुरड़क, साहब राम सहारण,रमेश कुमार, राम सिंह, कालू राम,जीतू सहारण, भगवाना राम, विनोद सहारण,कालू वर्मा, जोतराम सहित बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे।

Tibbi News
Tibbi News: टंकी पर चढ़े तीन ग्रामीण नीचे उतरते हुए तथा समझाइश करते हुए अधिकारी।

About The Author

Related Posts