नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई और आजीवन कारावास की मांग, नशामुक्ति सेना ने मुख्यमंत्री को दिए 11 सुझाव

नशामुक्ति सेना ने सीएम नायब सैनी को दिए 11 अहम सुझाव

Published On

फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: प्रदेश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से कार्यरत नशामुक्ति सेना और महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को 11 महत्वपूर्ण सुझाव सौंपकर राज्य में नशा मुक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की मांग की है। संस्था ने अपने पत्र में नशा पीड़ितों के उपचार, पुनर्वास और नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सहित कई व्यावहारिक सुझाव रखे हैं। पंचकूला में आयोजित 'नशा मुक्त हरियाणा' संवाद कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति सेना के संस्थापक भवानी सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर उन्हें सुझाव सौंपे।

इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए विशेष टास्क फोर्स के गठन तथा गांव, वार्ड और मोहल्ला स्तर तक जनजागरूकता अभियान चलाने के फैसले की सराहना की। भवानी सिंह ने बताया कि महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले करीब दो वर्षों से फतेहाबाद जिले में नशा मुक्ति अभियान पर लगातार जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। संस्था अब तक 127 से अधिक नशा पीड़ित युवाओं का उपचार करवाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ चुकी है। 

वर्तमान में फतेहाबाद के अलावा हिसार, सिरसा और भिवानी जिलों में भी संस्था की टीमें सक्रिय हैं तथा अभियान से 2,700 से अधिक स्वयंसेवक जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर अमन सिंह राघव, गुरचरण सिंह खोखर, कपिल देव, गुरदीप अयालकी, ललित, अजय कुमार, मनीष निर्वाण, राजेश बिश्नोई, पवन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Fatehabad News
Fatehabad News: पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत करते नशामुक्ति सेना के संस्थापक।

About The Author

Related Posts