एसडीएम ने बाढ़ सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा

बाढ़ तैयारियों को लेकर एसडीएम ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण,

Published On

व्यासपुर (सच कहूँ न्यूज)। Vyaspur News: उपमंडल अधिकारी व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह ने सोमवार को उपमंडल के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गागड़वाला तालाब, कोटला-सढ़ौरा चौक, इस्माइलपुर पुल, नया गांव स्थित बांध तथा नकटी नदी पुल का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था, तटबंधों की स्थिति और बाढ़ सुरक्षा कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एसडीएम ने कहा कि जिला प्रशासन मानसून के दौरान किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी रखने तथा बाढ़ नियंत्रण से जुड़े सभी उपकरणों और मशीनरी को पूरी तरह क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा प्रशासन के दिशा-निदेर्शों का पालन करें। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन राहुल सैनी, नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह, डीएफओ संदीप सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Vyaspur News
Vyaspur News: संवेदनशील इलाके का निरीक्षण करते एसडीएम।

About The Author

Related Posts