शिक्षा और रोजगार
Farmers Protest: सरसा के गांव वैदवाला में हाईटेंशन टावर पर चढ़े किसान, जानें क्या है मामला?
मुआवजे के विवाद में भारी तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Farmers Protest: सरसा (सच कहूँ न्यूज़)। हरियाणा के सिरसा जिले के वैदवाला गांव में भूमि मुआवजे को लेकर बुधवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब कुछ किसान विरोध स्वरूप हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गए। किसानों के इस कदम से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अधिकारियों ने टावर पर चढ़े किसानों को सुरक्षित नीचे उतारने और बातचीत के माध्यम से स्थिति सामान्य करने के प्रयास शुरू किए। Sirsa News
बताया जा रहा है कि किसान भूमि अधिग्रहण अथवा उससे जुड़े मुआवजे को लेकर अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। उनका आरोप है कि उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला है, जिसके विरोध में उन्होंने यह कदम उठाया। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए संबंधित परियोजना का कार्य फिलहाल रोक दिया गया है। प्रशासन लगातार किसानों से वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, किसानों और प्रशासन के बीच बातचीत के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। Sirsa News