खरखौदा में 10 से 15 मिमी बारिश, गर्मी से मिली राहत, जलभराव से जनजीवन प्रभावित

राहत की बारिश बनी आफत, तापमान गिरा लेकिन सड़कों पर जमा हुआ पानी

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: क्षेत्र में सुबह से लेकर शाम तक करीब 10 से 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस और भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत की सांस ली और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।हालांकि बारिश के साथ ही शहर के कई हिस्सों में जलभराव और कीचड़ की समस्या भी सामने आई। मुख्य बाजारों, कॉलोनियों तथा कई सड़कों पर पानी जमा होने से राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कई स्थानों पर जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक सड़कों पर जमा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन जाती है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और जलभराव वाले स्थानों पर शीघ्र समाधान करने की मांग की है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन को जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने और आवश्यक इंतजाम करने की जरूरत है, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Kharkhoda News

About The Author

Related Posts