शिक्षा और रोजगार
राठधाना में 90 एमएलडी ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का भेजा प्रस्ताव
सोनीपत के राठधना में बनेगा 90 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 150 करोड़ रुपये होंगे खर्च
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: नगर निगम ने गांव राठधना में 90 एम् एल डी क्षमता का नया सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की स्वीकृति के लिए सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण को पत्र भेज दिया है। संयत्र पर लगभग 150 करोड़ लागत आएगी और जल्द ही प्राधिकरण द्वारा टेंडर जारी कर दिया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले 30 एम् एल डी का संयंत्र लगाने का टेंडर जारी किया गया था परन्तु प्राधिकरण की मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई पिछली बैठक में भविष्य के आबादी विस्तार को देखते हुए 30 एम् एल डी की बजाय 90 एम् एल डी क्षमता का ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का प्रस्ताव रखा गया था।
इस बारे में एक्स एल टेक कम्पनी द्वारा सर्वे रिपोर्ट भी तैयार करवाई गई है। उल्लेखनीय है कि राठधना में जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा 26 वर्ष पूर्व 30 एम् एल डी क्षमता का सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया जिसमे से शोधित पानी ड्रेन नंबर 6 में छोड़ा जाता है और पानी ड्रेन नंबर 8 के रास्ते यमुना नदी में चला जाता है। शहर की आबादी बढ़ने एवं नई नई कालोनियां विकसित होने के कारण ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता कम पड़ने लगी है और बार बार पानी ज्यादा होने के कारण नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा एतराज उठाया जाता है और कई बार जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही भी हो चुकी है।
90 एम् एल डी का सीवेरज ट्रीटमेंट प्लांट लगने के बाद विशेषकर ईस्टर्न जोन में सिवरेज जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। सिवरेज का पानी अधिक होने के कारण लाइन में खड़ा रहता है जिसके कारण सीवेरज लाइन गाद से भरने के कारण जाम हो जाती है। इस प्लांट के बनने से अगले 30 वर्षों तक सीवरेज की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा।
