घरेलू कलह से परेशान युवक ने सड़क पर मासूम बच्ची से क्रूरता, घटना सीसीटीवी में कैद

मारपीट कर जमीन पर पटका, संजय कालोनी में हुई घटना, बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस भी जांच में जुटी

Published On

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: शहर की संजय कालोनी में मानवता को शमर्शर करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां पर घरेलू कलह से परेशान युवक ने अपनी भड़ास निकालने के लिए सड़क पर एक छोटी बच्ची के साथ मारपीट ही नहीं की बल्कि उसे उठा-उठा कर सड़क पर कई बार पटक दिया, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल बच्ची को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और यह वीडियों सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन फिर भी वह वीडियो के माध्यम से युवक की तलाश कर रहे है। 

घर से झगड़ा कर बाहर निकला तो बच्ची पर निकाला गुस्सा

बताया जा रहा है कि संजय कालोनी मेंं रहने वाले एक परिवार में घरेलू कलह चल रही थी। इसी दौरान देर रात विवाद इतना बढ़ गया कि युवक गुस्से में घर से बाहर आया और सड़क पर खड़ी बच्ची को पकड़ कर मारना-पीटना शुरू कर दिया। गुस्से में आरोपी ने पहले बच्ची को ताबड़-तोड तीन चार-थप्पड़ जड़ दिए। बच्ची कुछ समझ पाती, इससे पहले ही आरोपी ने कू्ररता की सारी हदे पार करते हुए उसे दोनों हाथों से ऊपर उठाया और पूरी ताकत के साथ सड़क पर नीचे पटक दिया, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

बच्ची को सड़क पर तड़पते हुए देख वहां मौजूद एक महिला तुंरत आगे आई और उसे अपनी गोद में उठाकर तुंरत अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डाक्टर बच्ची का ईलाज कर रही है। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस का कहना है कि बच्ची के साथ मारपीट मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है, अगर किसी तरफ से कोई शिकायत मिली तो मामले में कारवाई की जाएगी। फिर भी वीडियों के आधार पर युवक का पता लगाया जा रहा है।

Rohtak News
Rohtak News: संजय कालोनी में बच्ची के साथ कू्ररता करता युवक सीसीटीवी में कैद

About The Author

Related Posts