भिवानी में प्लास्टिक प्रयोग पर कार्रवाई, पांच चालान कर 3500 रुपये जुर्माना

भिवानी में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, कई चालान किए गए

Published On

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं नगर परिषद भिवानी की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शहर में विशेष अभियान चलाया। जेईई चंचल के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान मिनी बाईपास और दिनोद गेट क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3500 रुपये के पांच चालान किए गए। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि अभियान के साथ-साथ शहर के प्रमुख स्थानों पर जागरूकता बैनर भी लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का उपयोग पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने दुकानदारों एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का प्रयोग न करें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कपड़े या अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का उपयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमित रूप से अभियान चलाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Bhiwani News
Bhiwani News: प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग करने पर चालान काटते अधिकारी। छाया नितिन।

About The Author

Related Posts