सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंची 27 शिकायतें, 12 निस्तारित

कैराना तहसील में जुलाई माह का प्रथम समाधान दिवस आयोजित

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: एडीएम न्यायिक सोहनलाल ने कैराना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित 27 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। विगत शनिवार को प्रदेशभर में उत्तर-प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा(यूपीटेट) का एग्जाम था, जिसके चलते सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम आयोजित नही हो सका था। इसी के दृष्टिगत सोमवार को तहसील मुख्यालय पर स्थित सभागार कक्ष में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी न्यायिक सोहनलाल ने की।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना। इस अवसर पर विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 27 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को यथाशीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। एडीएम ने शिकायतों के धरातलीय, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए है। कार्यक्रम में तहसीलदार अर्जुन चौहान, नायब तहसीलदार सतीश यादव, नवनियुक्त नायब तहसीलदार आकाश चौधरी, आपूर्ति निरीक्षक शौदान सिंह, एडीओ पंचायत राहुल पंवार, अवर अभियंता अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

Kairana News

About The Author

Related Posts