अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जायेगा: सतीश कुमार
इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने संभाला कैराना कोतवाली का चार्ज
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: एसपी ने तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी सतीश कुमार को कैराना कोतवाली का कार्यभार सौंपा है। नवनियुक्त कोतवाल ने कहा है कि अपराधी या तो अपराध छोड़ दें, अन्यथा उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाया जायेगा। अपराधियों पर शिकंजा कस कानून का राज कायम रखना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही, चेतावनी दी है कि दलाल कोतवाली में घुसने की हिमाकत न करें।
कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद में कई थाना प्रभारियों के स्थान परिवर्तन किए है। उन्होंने इंस्पेक्टर सतीश कुमार को कैराना कोतवाली की कमान सौंपी है। इससे पूर्व वह कांधला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक थे। सहारनपुर परिक्षेत्र में सेवा की समयावधि पूर्ण होने पर समयपाल अत्री की पोस्टिंग मेरठ रेंज में की गई है। कैराना के नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में कानून का राज कायम रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। अपराधी अपराधों से तौबा कर लें या फिर क्षेत्र छोड़ दें, अन्यथा उन पर कानून का शिकंजा कसा जाएगा।
अपराधियों में यह भी देखा जाएगा कि इस समय कौन सक्रिय और कौन निष्क्रिय है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता खुद को सुरक्षित महसूस करें। सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर भी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में अवैध धंधों पर अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोतवाली में दलालों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा, जो लोग दोषी होंगे, उन्हें ही सलाखों के पीछे भेजने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि फरियादियों के साथ में मधुर व्यवहार अपनाया जाएगा।
1.jpg)