UP Highways News: खुशखबरी, यूपी के ये 6 जिले बनेंगे वर्ल्ड क्लास, नए हाई से जुड़ेंगे, भूमि का होगा अधिग्रहण

यूपी में 6,500 करोड़ की सौगात, 300 किमी लंबा बांदा-टांडा हाईवे होगा फोर लेन

Published On

बुंदेलखंड। UP Highways News: उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से जाम और संकरी सड़क की समस्या से जूझ रहे वाहन चालकों को जल्द राहत मिल सकती है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन बनाने के लिए करीब 6,500 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार कर शासन को भेज दी है। करीब 300 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण से न केवल सफर आसान होगा, बल्कि व्यापार, परिवहन और सड़क सुरक्षा को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

इन 6 जिलों को मिलेगा सीधा फायदा

बांदा-टांडा मार्ग उत्तर प्रदेश के बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर जिलों को जोड़ता है। यह मार्ग मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग भी है। इसके जरिए भोपाल और लखनऊ सहित कई प्रमुख शहरों तक आवागमन होता है।

भारी वाहनों के कारण बढ़ रहा है दबाव

वर्तमान में इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे और बड़े वाहन गुजरते हैं। खासतौर पर महोबा के कबरई और चित्रकूट के भरतकूप से गिट्टी तथा बांदा और छतरपुर की मौरंग खदानों से भारी वाहन लगातार इस सड़क का उपयोग करते हैं। यही कारण है कि सड़क पर अक्सर जाम लग जाता है और लोगों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ती है।

स्थानीय लोगों, व्यापारियों और स्कूल वाहनों को भी इस जाम का खामियाजा उठाना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए एनएचएआई ने सड़क को फोर लेन बनाने का फैसला लिया है।

फोर लेन बनने से होंगे ये बड़े फायदे

फोर लेन बनने के बाद:

यात्रा का समय कम होगा।
जाम की समस्या में काफी कमी आएगी।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना है।
व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
बहुआ और शाह कस्बे में बनेगा बाईपास
एनएचएआई ने बहुआ और शाह कस्बों में बढ़ती आबादी और वाहनों के दबाव को देखते हुए बाईपास बनाने की भी योजना तैयार की है। इससे कस्बों में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

पूरे 300 किलोमीटर मार्ग पर बनेगा डिवाइडर

परियोजना के तहत पूरे 300 किलोमीटर लंबे मार्ग पर डिवाइडर भी बनाया जाएगा। इससे वाहन अपनी निर्धारित लेन में चलेंगे और आमने-सामने की टक्कर जैसी दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

फतेहपुर में बनेगा दूसरा आरओबी

फतेहपुर बाइपास पर पहले से बने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के पास ही दूसरा आरओबी बनाने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। इससे वाहनों की आवाजाही बिना रुकावट जारी रहेगी और ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी।

लखनऊ बाइपास पर बनेगा फ्लाईओवर

कानपुर-प्रयागराज हाईवे से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए लखनऊ बाइपास पर फ्लाईओवर बनाने का भी प्रस्ताव है। इससे बांदा-टांडा मार्ग से आने वाले वाहन सीधे हाईवे पर आसानी से चढ़ सकेंगे।

यमुना और गंगा नदी पर बनेंगे नए पुल

एनएचएआई ने बांदा जिले के बेंदा गांव में यमुना नदी और फतेहपुर जिले के असनी गांव में गंगा नदी पर नए पुलों के निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार किया है। इन पुलों के बनने से आवागमन और अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा।

यदि इस परियोजना को मंजूरी मिलती है, तो यह बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र के लिए बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

UP Highways News

About The Author

Related Posts