Volleyball Cup 2026: मेंस वॉलीबॉल कप में भारत ने रचा इतिहास, जीता पहला ब्रॉन्ज मेडल

मनसुख मांडविया ने ऐतिहासिक जीत पर टीम इंडिया को किया सम्मानित

Published On

Volleyball Cup 2026: गांधीनगर। भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नया इतिहास रचते हुए मेंस वॉलीबॉल कप में पहली बार कांस्य पदक जीत लिया। इस उपलब्धि के साथ भारत ने न केवल टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया, बल्कि एफआईवीबी विश्व रैंकिंग में भी बड़ी छलांग लगाते हुए 60वें स्थान से 42वें स्थान पर पहुंच गया। Volleyball News

सोमवार को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ को सम्मानित करते हुए इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय वॉलीबॉल के लिए एक नए युग की शुरुआत है और आने वाले वर्षों में इससे देश के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी।

कप्तान जेरोम विनिथ चार्ल्स के नेतृत्व और मुख्य कोच ड्रैगन मिहाइलोविच के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने ग्रुप चरण में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया और कांस्य पदक मुकाबले में बहरीन को 3-1 से हराकर पहली बार टूर्नामेंट के पदक विजेताओं में अपना नाम दर्ज कराया। Volleyball News

मनसुख मांडविया ने कहा कि यह सफलता केवल एक पदक तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय खेलों की बढ़ती क्षमता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होती पहचान का प्रतीक है। उन्होंने खिलाड़ियों से भविष्य में भी इसी समर्पण और अनुशासन के साथ प्रदर्शन जारी रखने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक खेल विज्ञान, बेहतर बुनियादी ढांचा, प्रतिभा विकास और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं का अधिक अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि भारत वैश्विक खेल महाशक्तियों की श्रेणी में अपनी मजबूत पहचान बना सके। Volleyball News

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि भारत में पहली बार इस प्रतियोगिता की सफल मेजबानी ने यह साबित कर दिया है कि देश बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के संचालन में भी सक्षम होता जा रहा है। उनके अनुसार, यह कांस्य पदक भारतीय वॉलीबॉल के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

भारतीय टीम के कप्तान जेरोम विनिथ चार्ल्स ने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत के साथ-साथ सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं को भी दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, बेहतर रिकवरी सिस्टम और निरंतर सहयोग के कारण टीम पूरी तरह अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर सकी।

उन्होंने देशभर के खेल प्रेमियों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दर्शकों का उत्साह और समर्थन टीम के लिए अतिरिक्त ऊर्जा का स्रोत बना। कप्तान ने कहा कि यह पदक केवल खिलाड़ियों का नहीं, बल्कि उन सभी भारतीयों का है जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम का मनोबल बढ़ाया। Volleyball News

About The Author

Related Posts