डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती: भाजयुमो यमुनानगर द्वारा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन

महाराजा अग्रसेन कॉलेज जगाधरी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती का आयोजन

Published On

प्रताप नगर ((सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला यमुनानगर के जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी के नेतृत्व में महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी और जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक विशाल 'जिला कार्यकर्ता सम्मेलन' का आयोजन महाराजा अग्रसेन कालेज जगाधरी में किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने शिरकत की। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा और स्थानीय विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा योगी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने की।

 भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का विजन था कि देश का नेतृत्व अगर सही हाथों में हो तो देश तेज गति से प्रगति कर सकता है, युवा शक्ति हमारे भारत देश का भविष्य है, आज जगाधरी में खचाखच भरे हाल में युवाओं की उपस्थिति देखकर वह गदगद है और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रति युवाओं का समर्पण देखकर उनमें भी उत्साह व उमंग का नया संचार हो रहा है। आज का युवा देश के भविष्य के लिए ज्यादा बेहतर तरीके से कार्य कर सकता है। 

युवा छात्र​ सम्मेलन को संबोधित करते हुए हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन और उनके आदर्श राष्ट्र के लिए एक अमूल्य धरोहर हैं। 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे' का उनका नारा केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि देश की अखंडता का आधार था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर डॉ. मुखर्जी के उस अधूरे सपने को पूरा किया गया है।"

​पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान में स्थित आतंकवादियों ठिकाने पर कार्रवाई कर बड़ा संकेत दिया है कि यह भारत अब नया भारत है  जो अपने देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। 

 विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर मोदी सरकार एवं नायब सरकार काम कर रहीं है व देश के ज्यादातर राज्यों में भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों की सरकारे जनहित के निर्णय ले रही है। 

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने अपने स्वर्गीय ससुर का संस्मरण सुनाते हुए बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पठानकोट जाते हुए उनके ससुर ज्योति राम कटारिया ने खाना दिया था, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को सच करते हुए भाजपा ने 4 मई को पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत की सरकार अपने दम पर बनाई है। पूर्व चेयरपर्सन रोजीमलिक आंनद ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानते हुए की थी ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी हमेशा यह सोचते थे कि भारत देश कैसे आगे बढ़ सकता है, श्यामा प्रसाद मुखर्जी हमेशा सामूहिक नेतृत्व व मार्गदर्शन में विश्वास रखते थे, वह बचपन से ही भारत देश की आजादी के लिए कार्यों में लगे रहते थे। 

​भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने सभी वरिष्ठ नेताओं का स्वागत व धन्यवाद करते हुए युवाओं की ओर से संकल्प लिया कि जिला ​यमुनानगर का प्रत्येक भाजयुमो युवा कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी के पदचिन्हों पर चलेगा व भाजपा ​संगठन की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

​देश की एकता और अखंडता के लिए युवा मोर्चा हमेशा तत्पर रहेगा

​इस सम्मेलन में जिलेभर से आए रसैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और डॉ. श्यामा प्रसाद रमुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया व मंच संचालन जिला महामंत्रीभाजपा प्रवीण खदरी एवं भाजयुमो जिला महामंत्री दीपक शर्मा ने किया। 

बाक्स - गर्मी के मौसम में पूरा हाल खचाखच भरा हुआ था और उतने ही युवाओं की उपस्थिति हाल के बाहर थी जो माइक के माध्यम से सारा भाषण कार्यक्रम सुना

बाक्स - भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा व भाजयुमो में जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी की जोड़ी लगातार सारे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी

बाक्स - सारी कुर्सियां भरने के बाद भी सैंकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ भाजयुमो जिलाध्यक्ष निशचल चौधरी ने खचाखच भरे हाल में युवा कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठकर कार्यक्रम का श्रवण किया

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा, नगर निगम मेयर सुमन बहमनी,ओ बी सी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान,चेयरमैन रमेश चंद ठसका, चेयरमैन ईश्वर पलाका,पूर्व विधायक बलवंत सिंह, पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी, जिला महामंत्री प्रवीण कुमार खदरी, वरिष्ठ भाजपा नेता रीषीपाल इंजीनियर, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, युवा मोर्चा जिला महामंत्री दीपक शर्मा एडवोकेट, युवा जिला महामंत्री अमित चौहान, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विधार्थी, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, चेयरमैन रुपींदर सिंह मल्ही,

जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम मित्तल, जतिंदर ग्रेवाल, प्रधान मनोज गुप्ताअंकुश चौधरी, पलक अग्रवाल, नकुल गोयल, राजन बल्लेवाला , कुनाल भारद्वाज, पार्षद अंकित गोयल, पार्षद प्रियंक शर्मा, पार्षद भानू प्रताप, पार्षद रीना रस्तोगी, पार्षद जयंत स्वामी,रीषीपाल सैनी, चेयरमैन कैलाश शर्मा, चेयरमैन विपुल गर्ग, जिला उपाध्यक्ष विभा गुप्ता,  आदि सैंकड़ों भाजयुमो पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Pratap Nagar News

About The Author

Related Posts