गुरुग्राम-सोहना एक्सप्रेस-वे पर स्टंटबाजी करते दो गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: गुरुग्राम-सोहना एक्सप्रेसवे पर धुनेला के पास बीच सड़क पर स्कॉर्पियो खड़ी कर स्टंटबाजी करने के मामले में थाना भोंडसी पुलिस ने तुरंत प्रभाव से एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में स्कॉर्पियो चालक को सड़क के बीच गाड़ी खड़ी कर स्टंट करते हुए देखा गया था, जिससे उसकी और अन्य लोगों की जान जोखिम में पाई गई। वीडियो के आधार पर 23 जून 2026 को थाना भोंडसी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना भोंडसी की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसी दिन एक नाबालिग और वाहन मालिक नूरदीन (36) निवासी धुनेला जिला गुरुग्राम को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि स्टंट नाबालिग लड़के ने किया था और उसे गाड़ी नूरदीन ने दी थी।

Gurugram News
Gurugram News: पुलिस हिरासत में स्टंटबाजी का आरोपी व स्कॉर्पियो गाड़ी।

About The Author

Related Posts