राजस्थान वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेल मंत्री का बड़ा ऐलान, कई जिलों में नई रेल लाइन, किसानों को होगा बड़ा फायदा, किसान बनेंगे करोड़पति

बॉर्डर तक पहुंचेगा रेल नेटवर्क, सीमा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव

Published On

Rajasthan Railway News: उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के रेल नेटवर्क का विस्तार होने जा रहा है। केन्द्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीकानेर दौरे के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों की रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनूपगढ़-कानासर (131 किमी) तथा रोजड़ी-खाजूवाला (54 किमी) नई रेल लाइन परियोजनाओं को शीघ्र प्रारम्भ करने की घोषणा की।

रेलमंत्री वैष्णव ने कहा कि लगभग 2374 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इन रेल परियोजनाओं से भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्रों तक रेलवे नेटवर्क का विस्तार होगा, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में आवागमन सुविधाजनक बनने के साथ-साथ सामरिक दृष्टि से भी रेलवे अवसंरचना को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नई रेल लाइनों के निर्माण से सीमांत क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी तथा व्यापार, कृषि, शिक्षा, पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा सामाजिक एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

रेलमंत्री ने कहा कि रेलवे का यह विस्तार केवल परिवहन सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। नई रेल लाइनों के निर्माण से क्षेत्र में निवेश और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

बीकानेर मंडल के लिए यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे मंडल का रेल नेटवर्क और अधिक सशक्त एवं विस्तृत होगा तथा राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों को देश के अन्य भागों से बेहतर रेल संपर्क प्राप्त होगा।
रेल मंत्री ने कहा कि मोदी जी के "विकसित भारत- 2047" के संकल्प को पूरा करने की दिशा में यह एक सार्थक कदम है।

Ashwini-Vaishnaw

About The Author

Related Posts