Operation Savera: 42 लाख रुपये की स्मैक बरामद, तस्कर काबू
नशे के खिलाफ अभियान तेज, पुलिस ने स्मैक तस्कर को दबोचा
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 211 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 42 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान 'ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर' संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार रात्रि दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान ने गश्त के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 211 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता शौकीन निवासी ग्राम भूरा बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/21/29 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 42 लाख रुपये बताई गई है।
11.jpg)