सीएम योगी सोमवार को आयेंगे जिले में, मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
37 करोड़ से होने वाले विकास कार्यों का होगा शिलान्यास
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जून सोमवार को फिरोजाबाद जिले में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। योगी आदित्यनाथ सुबह सवा 11 बजे उसाइनी के निकट आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है । मुख्यमंत्री शहर के शहर के विकास कार्यों को लेकर कई प्रोजेक्ट का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री शहर के विकास के लिए करोड़ों के विकास कार्यों की घोषणा करेंगे। वहीं जिन पांच प्रोजेक्टों का कार्य पूर्ण हो चुका है, उसका शुभारंभ करेंगे। इन कार्यों में सबसे अधिक महत्वपूर्ण नगर निगम का जोनल ऑफिस है। लोकार्पण होने के साथ ही नगर निगम की सरकार जल्द ही नए भवन से संचालित होने लगेगी।
इन योजनाओं का योगी आदित्यनाथ द्वारा होगा लोकार्पण
8.40 करोड़ की लागत से बना जोनल ऑफिस ।
2.90 करोड़ की लागत से बना ब्रज थीम आधारित पार्क।
1.85 करोड़ की लागत से बना एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर।
2.36 करोड़ की लागत से बना सीनियर सिटीजन सेंटर।
97 लाख रुपये की लागत से तैयार गैस आधारित शवदाह गृह।
37 करोड़ से होने वाले विकास कार्यों का होगा शिलान्यास
इसके अलावा मुख्यमंत्री शहर के विकास को लेकर लगभग 37 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों की घोषणा करेंगे।
