International Yoga Day: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफलतापूर्वक हुआ समापन

बुलंदशहर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

Published On

बुलंदशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: बुलन्दशहर में रविवार को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष का मुख्य विषय "स्वस्थ आयु के लिए योग" था, जो शारीरिक और मानसिक कल्याण को बढ़ावा देता है。सुबह 06:00 बजे सामूहिक योगाभ्यास की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ० अलख प्रकाश के मार्गदर्शन में योग प्रशिक्षकों के निर्देशानुसार उपस्थित सभी लोगों ने सामान्य योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सूक्ष्म व्यायाम, योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास  किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा भगवान धन्वन्तरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर के किया गया।इस अवसर पर प्रभारी मन्त्री सुरेन्द्र दिलेर ने अपने संबोधन में कहा कि, "योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह हमारे तन, मन और आत्मा को संतुलित करने वाली एक संपूर्ण जीवनशैली है।" उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि वे योग को मात्र एक दिन के अनुष्ठान तक सीमित न रखकर अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं。योग सत्र के पश्चात् प्रतिभागियों के बीच जलपान वितरित किया गया और सभी ने निरोगी रहने का संकल्प लिया। नोडल प्रभारी डॉ० चन्द्रचूड मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष योग सप्ताह के अन्तर्गत जनपद के आयुर्वेद महाविद्यालयों में योग पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

इस भव्य आयोजन में  2500 से अधिक लोगों ने जिसमें स्थानीय नागरिकों, छात्रों और संस्था के कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ० निधि शर्मा, डॉ० अंतेश, डॉ० शुभम शांडिल्य, आदि का विशेष योगदान रहा।

Bulandshahr News

About The Author

Related Posts