न ही गलत वोट बनने देंगे न ही सही वोट काटने देंगे - संजीव दहिया
ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सुनील दहिया का स्वागत समारोह
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: गोपालपुर मार्ग पर स्थित अंडरपास के पास स्थित कार्यालय पर नवनियुक्त ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सुनील दहिया का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा प्रदेश में करवाया जा रहा फिर का कार्य में ने तो सही वोट काटने देंगे और ना ही गलत वोट बनने देंगे । इस कार्य के लिए पार्टी द्वारा बीएलओ-2 कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां लगाई हुई है। ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति की वोट न काटे और किसी भी अपात्र व्यक्ति की वोट ना बने।
क्योंकि शहर में इस प्रकार के वोटो की तरफ ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि शहर में बाहर से आए हुए व्यक्ति भी रहते हैं ताकि किसी की भी वोट न काटे। उन्होंने कहा कि जिस भी युवा की 18 वर्ष उम्र हो गई है वह अपनी नई वोट बनवाएं उसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है वह उनकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे । क्योंकि भारतीय प्रत्येक नागरिक का वोट देने का अधिकार है जिसकी उम्र 18 वर्ष निश्चित की गई है । उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो आईएमटी स्थापित हो रही है वह कांग्रेस सरकार की देन है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा थे उन्हीं के कार्यकाल में इस आईएमटी का कार्य आरंभ करवाया गया था आज इस उद्योग के स्थापित होने से क्षेत्र वासियो को काफी लाभ होगा।
रोजगार के अवसर बढ़ेंगे छोटे व्यापारियों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा अब हाल ही में ग्रामीण व शहरी ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है इसके बाद बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सोपी जाएगी। जिसका कार्य जल्द ही किया जाएगा। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सुनील दहिया ने कहा कि पार्टी द्वारा जून को जिम्मेदारियां दी गई है उसको पूरी ईमानदारी व मेहनत के साथ निभाएगे। भाजपा सरकार की गलत नीतियों का पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा । उन्होंने बताया कि जल्द ही युवा कार्यकारणी का गठन भी किया जाएगा।
जल्द बनाए जाएंगे शहरी व मंडल अध्यक्ष - जयवीर
पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व संसदीय सचिव जयवीर वाल्मीकि ने बताया कि पार्टी द्वारा अब हाल ही में ग्रामीण अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है अब जल्द ही शहरी ब्लॉक अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष भी नियुक्त किए जाएंगे । उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा प्रदेश में किया जा रहा है एसआईआर के दौरान भाजपा चाहती है कि जो विपक्ष की वोट है उनको काटा जाए।
परंतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक भी सही वोट नहीं काटने देंगे और गलत वोट नहीं बनने देंगे। इसके लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी लगाई गई है। इस अवसर पर पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, ब्लॉक अध्यक्ष जोगिंदर दहिया, सुरेंद्र शर्मा, युवा ब्लॉक अध्यक्ष अंकित दहिया, जिला महासचिव सिकंदर दहिया, प्रदेश कांग्रेस सदस्य जयवीर अंतिल, कुसुमलता व अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
1.jpg)