भिवानी में रेहड़ी चालक, व्यापारी व राजनीतिक नेताओं के साथ बैठे धरने पर

मौके पर पहुंचे ट्रेफिक एसएचओ बोले: रेहड़ी हटाना नगर परिषद का काम

Published On

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी शहर में अतिक्रमण को लेकर हर कोई परेशान है, पर समाधान किसी के पास नहीं। नगर परिषद रेहड़ी हटवाता है तो रेहड़ी वाले धरना दे रहे हैं। आज रेहड़ी संचालकों ने व्यापारी व राजनीतिक लोगों के साथ मिलकर बड़ी लड़ाई का एलान कर दिया।

भिवानी के नेहरू पार्क में धरने पर बैठे रेहड़ी संचालक नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान से नाराज हैं। इनका कहना है कि पीएम स्वनिधी योजना से लोन लेकर अपना काम शुरू किया। पर अब नगर परिषद अतिक्रमण के नाम पर उनकी रेहड़ी तोड़ रही है। रेहड़ी संचालक नवीन ने कहा कि हर समस्या का समाधान होता है। हमारी समस्या का भी समाधान होना चाहिए। नवीन ने कहा कि हम नगर परिषद चेयरमैन से मिलते हैं तो वो कहते हैं, रेहड़ी लगा लो, पिछे से जेसीबी आकर उनकी रेहड़ी तोड़ जाती है। 

वहीं रेहड़ी संचालकों के पक्ष में आए व्यापारी नेता जेपी कौशिक ने कहा कि सडकों पर अतिक्रमण होता है कि शासन व प्रशासन कोई जगह निर्धारित करे। उन्होंने चेतावनी दी कि सायंस, विधायक, चेयरमैन या डीसी ने कोई समाधान नहीं किया तो वो चुप नहीं बैठेंगे। वहीं धरने पर पहुचे ट्रेफिक एसएचओ संजय कुमार ने कहा कि रेहड़ी हटाना पुलिस का नहीं, नगर परिषद का काम है। साथ ही कहा कि हमारा काम सडक को सुचारू रूप से चलाना है। सडकों पर किसी रेहड़ी को नहीं लगने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेहड़ी वालो को पुलिस से कोई शिकायत हो तो विडियो बना कर सबूत रखे। तुरंत कार्रवाई होगी।

Bhiwani News
Bhiwani News: धरने पर बैठे रोष जताते रेहड़ी चालक। छाया: नितिन

About The Author

Related Posts