सचखंडवासी मा. भीम सिंह को परिजनों ने मानवता भलाई मुहिम के तहत दी अनूठी श्रद्धांजलि
अस्थियों पर लगाया पौधा
गंगवा (सच कहूँ/श्याम सुंदर सरदाना)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी मानवता भलाई के कार्यों में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में हिसार के आजाद नगर निवासी मास्टर भीम सिंह के कुल मालिक के चरणों में जा विराजने के उपरांत उनके परिजनों ने उनकी स्मृति में फार्म हाउस पर अस्थियों पर पौधा लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। Hisar News
इस अवसर पर ब्लॉक गंगवा के जिम्मेदारों सहित साध-संगत ने भी मास्टर भीम सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित जनों ने कहा कि पौधारोपण न केवल दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने का माध्यम है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। परिजनों ने बताया कि पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से मानवता भलाई के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए यह पौधा लगाया गया है, जो आने वाले समय में उनकी स्मृतियों को जीवंत रखेगा। Hisar News