खुशखबरी, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में निकली बंपर भर्ती, इस तारीख तक कर सकते है आवेदन
खुशखबरी, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में निकली बंपर भर्ती, इस तारीख तक कर सकते है आवेदन
प्रतापनगर, राजेन्द्र कुमार। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सफाई सेवक (Sweeper) और माली (Gardener) के कुल 167 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत 75 पद सफाई सेवक और 92 पद माली के लिए भरे जाएंगे।
पदों का विवरण
- सफाई सेवक (Sweeper) : 75 पद
- माली (Gardener) : 92 पद
- कुल पद : 167
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
माली पद के लिए योग्यता
माली पद के लिए बागवानी (हॉर्टिकल्चर) में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही बागवानी क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में वरीयता मिलेगी।
सफाई सेवक पद के लिए योग्यता
सफाई सेवक पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए संबंधित कार्य का अनुभव महत्वपूर्ण माना गया है। जिन अभ्यर्थियों के पास स्वीपर के रूप में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होगा, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
भाषा का ज्ञान अनिवार्य
दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों को हिंदी और क्षेत्रीय भाषा का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग तथा अन्य राज्यों के SC/ST उम्मीदवार : 700 रुपये
- पंजाब और हरियाणा के SC/ST एवं दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार : 600 रुपये
आवेदन की अंतिम तिथि
उम्मीदवार 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका है जो हाई कोर्ट में नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।