Jaspal Rana Passes Away: भारतीय शूटर जसपाल राणा का कम उम्र में निधन, पीएम मोदी और रक्षा मंत्री ने जताया शोक

जसपाल राणा का जाना खेल जगत के लिए बड़ी क्षति: पीएम नरेंद्र मोदी

Published On

Jaspal Rana Passes Away: नई दिल्ली। भारत के दिग्गज शूटर जसपाल राणा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा कि जसपाल राणा का जाना भारतीय खेल जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "जसपाल राणा के निधन से गहरा दुख हुआ। उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। Jaspal Rana Death

उन्होंने शूटिंग में अपनी असाधारण उपलब्धियों से देश का मान बढ़ाया। एक मेंटोर के तौर पर भी उनका योगदान उतना ही उल्लेखनीय रहा। उन्होंने अत्यंत समर्पण के साथ युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया और उनका मार्गदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन, अनुशासन और खेल जगत की सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें सम्मान दिलाया। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और पूरे खेल जगत के साथ हैं। ओम शांति।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर जसपाल राणा के आकस्मिक निधन से मैं स्तब्ध और शोकाकुल हूं। जसपाल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और कोच होने के साथ-साथ अत्यंत सहज, सरल और बहुत ही नेक दिल इंसान थे। भारत में शूटिंग को एक खेल के रूप में लोकप्रिय बनाने में उनकी बड़ी प्रभावी भूमिका थी।" Jaspal Rana Death

उन्होंने आगे लिखा, "जसपाल राणा ने वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप और एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिला कर भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया। उनके निधन से भारतीय खेल जगत को एक बड़ी क्षति हुई है। ईश्वर उनके शोक-संतप्त परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रसशंकों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।"

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव ने भी जसपाल राणा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने आईएएनएस से ​​कहा, "यह बड़ी क्षति है। वह न सिर्फ एक चैंपियन शूटर थे, बल्कि एक बेहतरीन मेंटोर भी थे। उनकी बहुत याद आएगी।"

बता दें कि मशहूर भारतीय शूटिंग कोच और पूर्व एशियाई खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन हो गया। राणा भारतीय पिस्टल शूटर्स के लिए हाई-परफॉर्मेंस कोच के तौर पर काम कर रहे थे। उन्होंने दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर समेत कई भारतीय पिस्टल शूटर्स को कोचिंग दी। हाल ही में, जर्मनी के म्यूनिख में हुए आईएसएसएफ वर्ल्ड कप से भारत लौटते समय बेचैनी महसूस होने पर राणा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। Jaspal Rana Death

About The Author

Related Posts