महेंद्र इन्सां ने ऐसे मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, पिता के पर्यावरण संरक्षण के सपने को वर्षों से दे रहे आकार

किया पौधरोपण, फलदार-छायादार पौधे किए वितरित

Published On

खारियां (सच कहूँ ब्यूरो)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांव घोड़ांवाली निवासी पर्यावरण संरक्षक महेंद्र गोयल इन्सां ने पौधरोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर 5 फलदार पौधे रोपे तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक ग्रामीणों को 10 फलदार एवं छायादार पौधे वितरित किए। Sirsa News

महेंद्र गोयल इन्सां ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जन-जन का अभियान बनाना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वे अपने पिता स्व. दीवान चंद गोयल के दिखाए मार्ग पर चलते हुए वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में जुटे हुए हैं।

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्व. दीवान चंद गोयल को कई बार सम्मानित भी किया गया था। उनकी प्रेरणा से महेंद्र गोयल इन्सां प्रतिवर्ष अपने निजी खर्च पर गांव तथा आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण करते हैं और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में पौधे वितरित कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हैं। महेंद्र गोयल इन्सां ने कहा कि उनके पिता का सपना पर्यावरण को स्वच्छ, हरित और आॅक्सीजन से भरपूर बनाना था। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए वे निरंतर प्रकृति संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए निस्वार्थ भाव से सेवाएं दे रहे हैं। Sirsa News

About The Author

Related Posts