पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जकार्ता से लाया गया वांछित अपराधी जॉबन बिल्ला

हत्या, हथियार और ड्रग्स तस्करी के मामलों में वांटेड

Published On

मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। Mohali News: मोहाली पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से विदेश में छिपे वांछित अपराधी जोबनजीत सिंह उर्फ जॉबन बिल्ला को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से वापस भारत ले आई है। आरोपी लंबे समय से विदेश में रहकर पंजाब में अपना आपराधिक नेटवर्क संचालित कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, बिल्ला के खिलाफ हत्या के चार मामलों सहित हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। विदेश में उसके छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने केंद्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर करीब छह महीने तक ‘आॅपरेशन नोमैड हंट’ चलाया। डिजिटल निगरानी एवं खुफिया सूचनाओं के आधार पर आरोपी को जकार्ता में ट्रेस किया गया। इसके बाद इंडोनेशियाई अधिकारियों की मदद से उसे हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और भारत डिपोर्ट कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, फरार होने के बावजूद आरोपी विदेश से अपने गुर्गों के जरिए पंजाब में आपराधिक गतिविधियों का संचालन कर रहा था। उस पर रंगदारी वसूली, टारगेट किलिंग की साजिश, हथियारों की सप्लाई और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क संचालित करने के आरोप हैं। पंजाब पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पूछताछ के दौरान उसके विदेशी संपर्कों, पंजाब में सक्रिय साथियों, हथियारों की सप्लाई और ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि विदेश में छिपकर पंजाब में अपराध संचालित करने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वाले अपराधियों को दुनिया के किसी भी कोने से भारत लाया जाएगा।

Mohali
Mohali News: जोबन बिल्ला

About The Author

Related Posts