रातभर पुलिस हिरासत में रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, सुबह रिहा

दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे कांग्रेसियों को कोतवाली पुलिस ने किया डिटेन

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक अहमद व अन्य पदाधिकारियों को कोतवाली पुलिस ने रातभर हिरासत में रखा। वहीं, कांग्रेसियों ने सरकार के रवैया को दमनकारी व तानाशाही से प्रेरित बताया है। विगत मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के निकट धरना-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी व अन्य को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, जिसके पश्चात दूसरे स्थानों से कांग्रेसी कार्यकर्ता रात्रि में ही दिल्ली जाने की तैयारी करने लगे।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कांग्रेसियों के दिल्ली कूच को लेकर स्थानीय पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया। इसी के मद्देनजर कोतवाली पुलिस देर शाम गांव पंजीठ में पहुंची और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक अहमद को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस ने जिला उपाध्यक्ष शमशीर खान, युवा जिलाध्यक्ष सलमान राणा तथा इब्राहिम सिद्दीकी व मुस्तकीम मल्लाह को भी हिरासत में ले लिया।

सभी कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने रातभर कोतवाली में ही हिरासत में रखा तथा सुबह करीब दस बजे रिहा किया। जिलाध्यक्ष के साथ में दिन के समय भी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार के रवैया की आलोचना करते हुए इसे दमनकारी व हिटलरशाही से प्रेरित बताया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी के युवा जिला उपाध्यक्ष वीशू शर्मा को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने गांव ऐरटी में उनके आवास पहुंचकर नजरबंद कर दिया। 

Kairana News (3)

About The Author

Related Posts