पेड़ पर लटका मिला सड़ागला शव, फैली सनसनी, नहीं हुई शिनाख्त

चारा काटने पहुंचे किसान ने देखा पेड़ पर लटका शव, इलाके में सनसनी

Published On

भोपा (सच कहूँ न्यूज़)। Bhopa News: खेत मे खड़े शीशम के पेड़ पर व्यक्ति का शव सड़ी गली हालत में लटका मिला।जिला मुख्यालय से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना स्थल पर गहनता के साथ जांच कर पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए।

थाना क्षेत्र के भोपा--बेलड़ा मार्ग के मध्य गांव महमूदपुर माजरा निवासी किसान हरपाल सिंह के खेत में चारा काट रहे विजयपाल की नजर पेड़ पर लटके एक शव पर पड़ी। तो उसने  आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि शव लगभग पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है।मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Bhopa News
Bhopa News: मौके पर मौजूद भोपा पुलिस

About The Author

Related Posts