आईजी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाला गिरफ्तार

वरिष्ठ अधिकारी की फोटो लगाकर बनाई थी फर्जी प्रोफाइल

Published On

नूंह (सच कहूँ न्यूज)। Nuh News: नूंह पुलिस ने रेवाड़ी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ओम प्रकाश नरवाल के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान आईजी ओम प्रकाश नरवाल के नाम से संचालित एक संदिग्ध फेसबुक प्रोफाइल का पता चला। आईजी कार्यालय के आईटी सेल से पुष्टि होने पर स्पष्ट हुआ कि यह आधिकारिक आईडी नहीं है।

इसके बाद साइबर क्राइम थाना नूंह में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गांव दोहा, थाना सदर फिरोजपुर झिरका निवासी दिनेश को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि उसने स्वयं को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में प्रस्तुत करने के लिए फर्जी प्रोफाइल बनाई थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस आईडी का इस्तेमाल किसी से ठगी या अन्य साइबर अपराध में किया गया है या नहीं। 

Nuh News

About The Author

Related Posts