जाखल पुलिस ने 1.33 किलो अफीम सप्लाई करने वाले मुख्य तस्कर को किया गिरफ्तार

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 1.330 किलो अफीम बरामदगी मामले में जाखल पुलिस की कार्रवाई

Published On

जाखल (सच कहूँ न्यूज)। Jakhal News: थाना जाखल पुलिस ने 1 किलो 330 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर हरपाल उर्फ बब्बल निवासी गांव जमालपुर (टोहाना) को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने इसी मामले में सोनू और आकाशदीप उर्फ मुस्सा को अफीम सहित काबू किया था। दोनों आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मुख्य सप्लायर तक पहुंची। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत जांच जारी रखते हुए नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

arrested

About The Author

Related Posts