Paid Tribute: श्री जलालआणा साहिब की सचखंडवासी शरणप्रीत इन्सां को भावभीनी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि नामचर्चा ब्लॉक श्री जलालआणा साहिबE ब्लॉक चोरमार, देसूजोधा, दारेवाला से बड़ी संख्या में साध संगत व सच्चे नम्र सेवादारों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये

Published On

ओढ़ां, (सच कहूँ/राजू)। गांव श्री जलालआणा साहिब निवासी प्रेमी गुरसेवक सिंह इन्सां की बेटी सचखंडवासी शरणप्रीत कौर इन्सां के नमित बीते दिवस एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र मौज-मस्त पुरा धाम में नामचर्चा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। नामचर्चा में ब्लॉक श्री जलालआणा साहिब के अलावा ब्लॉक चोरमार, देसूजोधा, दारेवाला से बड़ी संख्या में साध संगत व सच्चे नम्र सेवादार तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे। 26 वर्षीय शरणप्रीत कौर इन्सां बीती 7 जुलाई को अचानक सचखंड बिराजी थी। Sirsa News

नामचर्चा की शुरूआत प्रेमी ओमप्रकाश इन्सां कालांवाली ने विनती भजन के साथ कार्रवाई। तदोपरांत कविराजों ने नाम एवं चेतावनी प्रथाए भजनों के माध्यम से यह बताया कि मनुष्य जन्म बेशकीमती है। इंसान इस जन्म में प्रभु परमात्मा की भक्ति करके भवसागर से पार हो सकता है। सचखंडवासी को श्रद्धांजलि देते हुए प्रेमी ओम प्रकाश इन्सां ने कहा कि प्रेमी गुरसेवक सिंह इन्सां का परिवार बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के समय से जुड़ा हुआ है। पूरा परिवार सेवा सुमिरन में अग्रणी रहता है।

उन्होंने कहा की शरणप्रीत कौर इन्सां के चले जाने से परिवार को जो अपूर्णीय क्षति हुई है उसकी कभी भी पूर्ति नहीं हो सकती, लेकिन जो जख्म देता है वो मरहम भी जरूर देता है। दुख की इस घड़ी में समस्त साध संगत उक्त परिवार के साथ खडी है। नामचर्चा के समापन अवसर पर पूज्य गुरु जी का सत्संग साध संगत ने श्रवण किया। वहीं समस्त साध संगत ने नाम सुमिरन व इलाही नारे के साथ सचखंडवासी को श्रद्धांजलि दी। Sirsa News

About The Author

Related Posts