Hockey World Cup: नीदरलैंड में हॉकी विश्व कप में सरसा के दो खिलाड़ी करेंगे भारत और अमेरिका का नेतृत्व

नीदरलैंड के रोटरडैम में 22 जुलाई से 1 अगस्त तक हॉकी मास्टर्स विश्व कप का आयोजन

Published On

Hockey World Cup: खारिया, (सच कहूँ/सुनील कुमार)। नीदरलैंड के रोटरडैम में 22 जुलाई से 1 अगस्त तक आयोजित होने वाले हॉकी मास्टर्स विश्व कप में सिरसा जिला के गांव संत नगर के दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेंगे। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता में मास्टर हरविंदर सिंह सोनी भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि गुरसेव सिंह संधू अमेरिका की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। Sirsa News

दोनों का मास्टर हॉकी विश्व चैंपियनशिप में चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व का क्षण है। साथ ही उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। नामधारी इलेवन से जुड़े कश्मीर सिंह ने बताया कि दोनों खिलाड़ी वर्षों से हॉकी के प्रति समर्पित रहे हैं।

गुरसेव सिंह संधू वर्तमान में अमेरिका में रहते हैं, इसलिए उनका चयन अमेरिकी टीम में हुआ है। कोच बलजीत सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। उनके चयन से केवल संतनगर ही नहीं, बल्कि सरसा पूरे क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। Sirsa News

About The Author

Related Posts