शिक्षा और रोजगार
फिरोजाबाद में यूपी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को किया ढेर
शिकोहाबाद स्टेशन पर घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने दो पुलिसकर्मियों को गोली मारी, हुए दोनों घायल, एक गंभीर
फिरोजाबाद (सच कहूँ/विकास पालीवाल)। Firozabad News: जनपद के थाना क्षेत्र शिकोहाबाद में शुक्रवार दोपहर में अचानक गोलियों की तड़तड़हाट से स्टेशन के निकट का इलाका गूंज उठा। ट्रेन से जा रहे दो अपराधियों की सूचना पर एसओजी इटावा की टीम की घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें दो सिपाही घायल हो गए । उसकेबाद दोनों अपराधी वहां से भागने लगे। स्टेशन के नजदीक हुई वारदात के बाद बदमाशों ने कुछ दूरी पर खड़ी एक व्यक्ति की बाइक को लेकर भागना शुरू कर दिया। इधर टीम के दो सिपाहियों के गोली लगने के बाद भी उनके पीछे एसओजी की टीम के अन्य पुलिसकर्मी लग गए।
बाद में नगला कन्हई क्षेत्र में स्कूल के पास पुलिस की इन बदमाशों से मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से करीब आधा घंटे तक गोलियां चलीं। इस दौरान पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को मार गिराया। इन दोनों बदमाश ने कुछ दिन पहले इटावा में एक डॉक्टर से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। तभी से पुलिस को इनकी तलाश थी। एसओजी के एक सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर घटना की जानकारी मिली तो एडीजी, डीआईजी आगरा, डीआईजी कानपुर समेत दोनों जिलों की पुलिस मौके पर पहुंची तथा हुई घटना की जानकारी ली।
जानकारी के मुताबिक इटावा पुलिस को सूचना मिली थी कि गाजियाबाद से झारखंड जा रही संबलपुर एक्सप्रेस में दो बदमाश सवार हैं। सूचना के आधार पर इटावा एसओजी ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की घेराबंदी की । इसी दौरान बदमाश ट्रेन से उतरकर भागने लगे । पुलिस के मुताबिक घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने एसओजी टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें एसओजी के दो जवान डेविड चौहान तथा पुष्पेंद्र कुमार के गोली लगी। इधर दो पुलिसकर्मियों को गोली मारने के बाद शातिर अपराधी अंकित तथा सुमित वहां से भाग निकले। इसके बाद इटावा एसओजी टीम भी बदमाशों का पीछा करते हुए गांव नगला कन्हई पहुंची। यहां इन बदमाशों ने एक बच्चे को बंधक बनाकर भागने की कोशिश की। बाद में बच्चे को फेंककर ये पास में खड़ी बाइक लेकर आगे भागने लगे। लेकिन एसओजी तथा स्थानीय पुलिस इनके पीछे लग गई । एसओजी टीम ने मोर्चा संभालते हुए आगे जाकर बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई कर दी।
एक बदमाश के पीछे इटावा एसओजी टीम लग गई थी तथा दूसरे बदमाश के पीछे इटावा एसओजी तथा स्थानीय पुलिस लगी हुई थी। इधर पुलिस के दो जवानों को घायल कर भाग रहे बदमाशों की जानकारी के बाद आसपास के कई थानों की पुलिस टीमें पहुंच गई। सभी ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को मार गिराया। बदमाशों की पहचान इटावा जिले के निवासी सुमित और अंकित उर्फ सीपू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 3 जुलाई को तीन बदमाशों ने मिलकर इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी में एक डॉक्टर के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें एसओजी और इटावा पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया था।
दो बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस बदमाश सुमित और अंकित उर्फ सीपू का पीछा करते हुए शिकोहाबाद आ पहुंची थी । यहां पर एसओजी टीम ने दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। एसओजी के दो सिपाही डेविड चौहान और पुष्पेंद्र चौधरी को गोली लग गई। दोनों एसओजी के जवानों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। एसओजी जवान डेविड की हालत गंभीर है। उन्हें उपचार के लिए आगरा रेफर किया
