शिक्षा और रोजगार
Cricket News: आईसीसी ने डोपिंग मामले मोहम्मद नवाज पर लगाया तीन महीने का बैन
पाकिस्तानी ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज पर डोपिंग केस में आईसीसी की कार्रवाई
दुबई (एजेंसी)। ICC Cricket News: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज पर आईसीसी के एंटी-डोपिंग कोड का उल्लंघन करने के लिए तीन महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। आईसीसी ने की ओर यह यह कार्रवाई इस साल की शुरूआत में पुरुषों के टी-20 विश्व कप के दौरान एक प्रतिबंधित पदार्थ लेने की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद की गई है। हालांकि अयोग्यता की अवधि कम होने के कारण यह सजा असल में पूरी हो चुकी है।
आईसीसी ने बताया कि सात फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के टी-20 विश्व कप मैच के बाद नवाज के नमूने में (कार्बोक्सी-टीएससी) पाया गया। इसे आईसीस के एंटी-डोपिंग कोड के तहत 'नशीले पदार्थ' की श्रेणी में रखा गया है। 32 वर्षीय खिलाड़ी ने उल्लंघन की बात स्वीकार की और साबित किया कि उन्होंने यह पदार्थ प्रतियोगिता के दौरान नहीं लिया था और इसका खेल के प्रदर्शन को बेहतर बनाने से कोई लेना-देना नहीं था।
उनकी अयोग्यता की अवधि 1 मई से शुरू मानी गई थी, जब उन्होंने स्वेच्छा से अस्थायी निलंबन स्वीकार किया था। आईसीसी द्वारा स्वीकृत 'नशीले पदार्थ के सेवन से संबंधित उपचार कार्यक्रम' को पूरा करने का वादा करने के बाद उनकी अयोग्यता की अवधि तीन महीने से घटाकर एक महीना कर दिया गया। अस्थायी निलंबन के तहत पहले ही ढाई महीने बिता चुके नवाज का निलंबन अब हटा लिया गया है। उपचार कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने की शर्त पर, उन्हें अयोग्यता की और कोई अवधि पूरी करने की आवश्यकता नहीं होगी।
