Honesty: ईमानदारी की मिसाल बने ऐलनाबाद के डॉ. रूप सिंह इन्सां

अतिरिक्त मिले 5 हजार रुपये लौटाकर दिया मानवता का संदेश

Published On

ऐलनाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। डेरा सच्चा सौदा द्वारा पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से निरंतर मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रेरणाओं का अनुसरण करते हुए ऐलनाबाद निवासी डॉ. रूप सिंह इन्सां ने ईमानदारी का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसने यह सिद्ध कर दिया कि आज भी समाज में सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों का स्थान सर्वोपरि है। Sirsa News

जानकारी के अनुसार, डॉ. रूप सिंह इन्सां को एक व्यक्ति से निजी लेनदेन के तहत 38 हजार रुपये प्राप्त होने थे। संबंधित व्यक्ति ने अपने प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मचारी विशाल के माध्यम से यह राशि डॉ. रूप सिंह इन्सां की क्लीनिक पर भिजवा दी। उस समय मरीजों की व्यस्तता के कारण डॉ. रूप सिंह इन्सां ने राशि की गिनती किए बिना ही उसे सुरक्षित रख लिया और बाद में अपने घर ले गए। घर पहुंचकर जब उन्होंने राशि की गिनती की, तो निर्धारित 38 हजार रुपये के स्थान पर 43 हजार रुपये निकले। अर्थात् भुगतान में 5 हजार रुपये अधिक थे।

पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं से प्रेरित होकर डॉ. रूप सिंह इन्सां ने बिना किसी विलंब के संबंधित प्रतिष्ठान पहुंचकर कर्मचारी विशाल को अतिरिक्त 5 हजार रुपये वापस सौंप दिए। डॉ. रूप सिंह इन्सां की इस सराहनीय पहल की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है। लोगों का कहना है कि आज के दौर में, जब छोटी-छोटी बातों पर ईमानदारी की परीक्षा होती है, ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह घटना न केवल सत्यनिष्ठा का संदेश देती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अच्छे संस्कार और नैतिक शिक्षा व्यक्ति के आचरण में स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। Sirsa News

About The Author

Related Posts